{"_id":"69655ff7002e74a29e0f25cc","slug":"gaurihat-business-association-became-the-champion-of-t-10-cricket-tournament-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137034-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गौरीहाट व्यापार संघ बना टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गौरीहाट व्यापार संघ बना टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
Tue, 13 Jan 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) व्यापार संघ टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में गौरीहाट की टीम ने ट्राॅफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ जुटी। व्यापार संघ टी-10 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नेपाल महाकाली यातायात और भारत के गौरीहाट के बीच खेला गया।
महाकाली यातायात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर गौरीहाट को 109 रनों का लक्ष्य दिया। गौरीहाट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। गौरीहाट की ओर से रवि प्रसाद ने मात्र 25 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली। चैंपियन टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को आठ हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कमलेश धरियाल रहे। निर्णायक मनी राम, सोनू चंद व स्कोरर हेमू चंद रहे। वहां आयोजक योगेश भट्ट, आलोक शर्मा, नवीन राणा,रवि कुमार, मोहन चंद सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।