{"_id":"641354c22bfa484c750c8846","slug":"gate-closed-iti-meeting-pithoragarh-news-c-8-1-83712-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वाहनों के लिए खुलेगा आईटीआई का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वाहनों के लिए खुलेगा आईटीआई का गेट
Thu, 16 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के आईटीआई संस्थान में ग्रामीणों के साथ वार्ता करते आईटीआई संस्थान और प्रशासन के अधिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रशासन और ग्रामीणों की आईटीआई संस्थान के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में गेट खोलने को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होती तब तक आईटीआई का गेट दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए खुला रहेगा।
इससे पहले जिला मुख्यालय से सटे लिंठ्यूड़ा, पुनेड़ी और सिलपाटा गांव के लोगों ने आईटीआई संस्थान पहुंचकर प्रदर्शन किया और गेट खोलने की मांग की। कांग्रेस नेता दीपक लुंठी के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने कहा कि गेट बंद होने से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। कई गंभीर बीमारों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
इसके बाद तहसीलदार पंकज चंदोला, आईटीआई संस्थान के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई जिसमें दोपहिया और चाैपहिया वाहनों के लिए गेट खोलने पर सहमति बनी। उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि रास्ता बंद कर आईटीआई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। सभासद ललित पुनेड़ा ने कहा कि इस तरह से रास्ता बंद करना सही नहीं है। इस दौरान पूर्व सभासद केदार लुंठी, विजेंद्र पुनेड़ा, राजेंद्र सिंह लुंठी, उमेश, संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद