फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Garhwal resident chemist dies after falling into a ditch

खाई में गिरने से गढ़वाल निवासी फार्मासिस्ट की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Garhwal resident chemist dies after falling into a ditch
खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल फार्मासिस्ट की मौत हो गई। वह गोचर (गढ़वाल) के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

गोचर निवासी दलबीर लाल (51) डीडीहाट के पंथ्याली स्वास्थ्य उप केंद्र में बतौर फार्मासिस्ट तैनात थे। यह स्वास्थ्य केंद्र लेकधार में संचालित होता था। दलबीर निकटवर्ती बोरागांव में किराए पर रहते थे।
एक जनवरी को ड्यूटी से लौटते समय वह खाई में गिरकर घायल हो गए। इनकी कमर और सीने में गंभीर चोट आई थी। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लाए।
विज्ञापन

यहां डॉ. रमन और डॉ. बीएस मेहरा ने उनकी जांच की। जांच में उनकी कमर और चेस्ट में गहरे जख्म मिले और आंखें भी पूरी तरह से काली पड़ चुकीं थीं। उनकी हालत को देखते हुए शनिवार को उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पिथौरागढ़ ले जाते समय चर्मा के समीप दलबीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed