{"_id":"6a3ac2b036957e22710272ea","slug":"ganesh-godiyal-to-visit-champawat-and-lohaghat-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140783-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंपावत और लोहाघाट दौरे पर पहुंचेंगे गणेश गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंपावत और लोहाघाट दौरे पर पहुंचेंगे गणेश गोदियाल
Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आगामी 28 जून को चंपावत और 29 जून को लोहाघाट का दौरा करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 28 जून को चंपावत और 29 जून को लोहाघाट में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि दौरे की तैयारियों को लेकर 24 जून को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।