फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gandhinagar village pregnant doli road

Pithoragarh News: खतरे में पड़ी जान, रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

Wed, 29 Mar 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gandhinagar village pregnant doli road
पिथौरागढ़। पहाड़ पर सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के न होने से लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। सड़क नहीं होने से गांधीनगर गांव की एक गर्भवती को पहले तीन किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से उसे 108 एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा इतनी अधिक बढ़ी कि उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराखंड आंदोलनकारी के गांव गांधीनगर का कोई भी सुधलेवा नहीं है। बार-बार मांग के बावजूद किसी भी सरकार ने अब तक गांव के लिए सड़क नहीं बनवाई। बुधवार सुबह किरन देवी पत्नी हेमराज को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव के युवा उसे डोली पर उबड़-खाबड़ रास्तों से तीन किमी पैदल जोशा तक लाए। यहां से उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी मुनस्यारी ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


चौना और हरकोट गांव के बीच महिला की पीड़ा और बढ़ गई तथा उसने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी मुनस्यारी लाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास से अधिक परिवार रहते हैं गांव में
पिथौरागढ़। गांधीनगर गांव के 50 से अधिक परिवार लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। गांव निवासी नरी राम, भीम सिंह कुंवर, दिलीप सिंह भंडारी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय अंग्रेजों ने नरी राम की संपत्ति को कुर्क कर दिया था। इसी गांव के रंजीत विश्वकर्मा ने भी राज्य आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बावजूद इसके गांव की ओर देखने वाला कोई नहीं है। संवाद


गांधीनगर गांव के 50 से अधिक परिवार सड़क सुविधा से वंचित हैं। सरकार सड़क पहुंचाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। गर्भवती, बीमार और बुजुर्गों को आए दिन डोली पर सड़क तक लाना पड़ता है। सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। -हीरा सिंह चिराल, कांग्रेस नेता।

यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed