फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gandhinagar, Adichaura-Didhat road can be a better option

Pithoragarh News: गांधीनगर, आदिचौरा-डीडीहाट सड़क हो सकती है बेहतर विकल्प

Fri, 25 Aug 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gandhinagar, Adichaura-Didhat road can be a better option
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी पहुंचने के लिए बनिक में दरक रही पहाड़ी मुसीबत बनी हुई है। इससे वाहन चालकों के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांधीनगर, आदिचौरा-डीडीहाट सड़क इसका बेहतर विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन

बरसात और बर्फबारी के तीन माह में सड़कों की स्थिति काफी बदहाल हो जाती है। ऐसी स्थिति में मुनस्यारी का जिले से संपर्क कट जाता है। सब्जी, खाद्यान्न, ईंधन और अन्य सामग्री की किल्लत हो जाती है। ऐसे में मुनस्यारी तक कैसे पहुंचा जाय यह एक प्रश्न बना है। इसके लिए मुनस्यारी, गांधीनगर, आदिचौरा-डीडीहाट 65 किमी मोटर मार्ग बेहतर विकल्प हो सकता है। वर्तमान में यह सड़क डीडीहाट से आदिचौरा, सीढ़ी चामा तक बन चुकी है।
विज्ञापन


आदिचौरा से गांधीनगर तक 18 किमी सड़क बनी शेष है। इस क्षेत्र में वन भूमि के चलते सड़क निर्माण खटाई में पड़ा है। बताते चलें कि यदि यह सड़क बन जाती है तो मुनस्यारी से जिला मुख्यालय की दूरी भी मात्र 90 किमी रह जाएगी। वर्तमान में मुनस्यारी से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 130 किमी है। उक्त सड़क बनने में पुलों की संख्या भी कम होगी साथ ही बर्फबारी, बरसात में भी सड़क हमेशा खुली रहेगी। लोनिवि डीडीहाट के अधिशाषी अभियंता सरफराज आलम ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व मुनस्यारी-गांधीनगर-आदिचौरा सड़क के 18 किमी का सर्वे कर वन भूमि स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed