{"_id":"608ef4f28ebc3ea80a0b33f9","slug":"ganai-gangoli-main-ole-gire-pithoragarh-news-hld423241826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणाई गंगोली में ओलावृष्टि से फलों और सब्जी को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणाई गंगोली में ओलावृष्टि से फलों और सब्जी को भारी नुकसान
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गणाई/मुनस्यारी। पिथौरागढ़ जिले में पिछले तीन दिनों से शाम के समय बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों में रविवार को भी बर्फबारी हुई जबकि जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। गणाई गंगोली में भारी ओलावृष्टि के कारण फलों और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है।
शनिवार की देर शाम गणाई गंगोली के पोखरी, कुनलता, चौनलिया, सिमाली, खटाली सहित आसपास के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से आम आदि फलों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर जैसी बिछी नजर आई। क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने सरकार से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
इधर रविवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। शाम पांच बजते ही आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश हुई।
थल, अस्कोट और डीडीहाट में भी बारिश हुई। लगातार तीन दिनों से मौसम खराब होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। रविवार को भी मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ।
विज्ञापन
नाले के उफान में आने से मकान को खतरा
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के गोनियागाड़ नाले में तेज बारिश होते ही नाले का जल स्तर बढ़ने से मकानों को खतरा बना हुआ है। शनिवार की शाम को हुई बारिश के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
लोगों का कहना है बरसात के दिनों में रात भर डर से नींद नहीं आती है। लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को देते हुए तटबंध बनाने की मांग की है। रविवार को राजस्व उप उपनिरीक्षक मदन मोहन जोशी ने नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नाले से भवनों को खतरा होने के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को दी जा रही है।