{"_id":"64247af26b7113d2880b0f4c","slug":"ganai-and-pankhu-police-stations-pithoragarh-news-c-8-1-97332-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले के गणाई और पांखू में खुलेंगी पुलिस चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले के गणाई और पांखू में खुलेंगी पुलिस चौकियां
Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के गणाई और पांखू में दो नई पुलिस चौकियां खुलेंगी। इन चौकियों के खुलने से कानून व्यवस्था में सुधार होगा। किसी तरह की घटना होने पर लोगों को बेड़ीनाग या फिर थल से संबंधित क्षेत्रों में जाना पड़ता है। चौकियां खुलने से लोगों को आपात स्थिति में पुलिस की मदद मिल सकेगी।
जिले में इस समय 16 थाने और नौ चौकियां हैं। हाल ही में राजस्व क्षेत्र के 595 गांवों की कानून व्यवस्था का जिम्मा रेगुलर पुलिस के पास आया है। गणाई गंगोली और पांखू तहसील में अब तक थाना या चौकी नहीं है। इस समय गणाई गंगोली में बेड़ीनाग थाना पुलिस जबकि पांखू में थल थाना पुलिस के पास कानून व्यवस्था का जिम्मा है।
दोनों थाना मुख्यालयों से इन क्षेत्रों की दूरी 13 से 15 किलोमीटर है। ऐसे में कोई घटना होने पर पुलिस को संबंधित क्षेत्रों में पहुंचने में समय लग जाता है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गणाई और पांखू में पुलिस चौकियां खोलने का प्रस्ताव शासन और पुलिस निदेशालय को भेजा है। पुलिस चौकियां खुलने से कस्बों में यातायात व्यवस्था में भी सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
पांखू और गणाई में दो नई चौकियां खोलने का प्रस्ताव है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद चौकियां स्थापित की जाएंगी। दोनों स्थानों पर चौकियां खुलने से कानून व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। -लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।