फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   galaatee jaane vaalee sadak teen din se band

गलाती जाने वाली सड़क तीन दिन से, नारायण आश्रम की सड़क दो दिन से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
galaatee jaane vaalee sadak teen din se band
धारचूला के कंच्योति में बंद पड़ी सड़क पर आए बोल्डरों के ऊपर से आवाजाही करते लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला की गलाती जाने वाली सड़क तीन दिन से, नारायण आश्रम को जाने वाली सड़क दो दिन से बंद है। जिलेभर में 16 सड़कें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

गलाती-रमतोली-धामीगांव को जाने वाली सड़क रविवार की रात से बंद है। गलाती गाड़ और चिनापाती गाड़ के उफान में आने से पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क में कई स्थानों पर बोल्डर गिरे हुए हैं।
स्कूली विद्यार्थी और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। उधर, कंज्योति से नारायण आश्रम जाने वाली सड़क पंग्बाबे के सोमवार की रात से बोल्डर गिरने से बंद है। इन दोनों सड़कों में यातायात बहाल नहीं हुआ है। थल-डीडीहाट सड़क मंगलवार की सुबह थल से 5 किमी आगे मलबा गिरने से बंद हो गई थी। दोपहर एक बजे सड़क में यातायात बहाल हुआ। शामा-तेजम सड़क सुबह 8.20 बजे बंद हो गई थी। 11.40 में सड़क में यातायात बहाल हुआ। नाचनी-बांसबगड़ सड़क सुबह 8.20 बजे बंद हो गई थी। दोपहर डेढ़ बजे सड़क में यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पलेटा और गुड़ौली के पास सुबह 7 बजे मलबा आने से बंद हो गया था। दोपहर 2 बजे सड़क में यातायात बहाल हुआ। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क 6.50 बजे बंद हो गई थी। दोपहर दो बजे यातायात बहाल हुआ। उडियारीबैंड-थल सड़क सुबह 5.45 बजे बंद हो गई थी। सुबह 8 बजे सड़क खुल गई थी। गणाईगंगोली-बनकोट सड़क सुबह 8 बजे बंद हो गई थी, सुबह 11.30 में सड़क में यातायात बहाल हुआ। पव्वाधारचौरपाल सड़क सुबह 9.45 बजे बंद हो गई थी। दोपहर 12.35 में सड़क खुली। कैलकट्यातामानौली सड़क सुबह 10 बजे बंद हो गई थी, शाम को 4 बजे यातायात बहाल हुआ। थल-पांखू सड़क सुबह 9.45 बजे बंद हो गई थी। दोपहर एक बजे यातायात बहाल हो गया। मड़मानले-कठपतिया सड़क 9.55 बजे बंद हो गई थी, शाम को 4.40 बजे यातायात बहाल हुआ। मड़मानले-भौतड़ी सड़क सुबह 11.20 बजे बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.40 बजे यातायात बहाल हुआ। थल-मुनस्यारी सड़क नयां बस्ती के पास रात से बंद थी, सुबह 10 बजे सड़क खुली। नाघर-कुनल्ता सड़क रात से बंज थी। 11.30 में यातायात बहाल हुआ।
थल-मुनस्यारी सड़क सड़क बनिक के पास सुबह 11 बजे बंद हो गई थी। शाम तक यातायात बहाल नहीं हुआ था। कालीबिनायक-जाबुकाथल, बेड़ीनाग-पौसा, छेड़ा-आगर, मदकोट-बोना, डीडीहाट-दूनाकोट, डीडीहाट-सीराकोट, मसूरीकांठा-होकरा, मदकोट-फाफा, बंगापानी-जौलजीबी, ओगला-भागीचौरा, रांथी-दोबाट, आदिचौरा-कोनियां, सानदेव-तुरगोली मलबा आने से बंद पड़ी हैं।
रमतोली के दौपातल में मकान ध्वस्त
धारचूला। करमतोली ग्राम पंचायत के दौपातल में बारिश के दौरान दलीप सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक हुकुम सिंह धामी और आपदा प्रबंधन विभाग को दी। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी के दूसरे मकान में रहने के दौरान जनहानि नहीं हुई। एक पालतू जानवर को हल्की चोट आई है। मुआयने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

अलर्ट को देखते हुए आज स्कूल बंद रहेंगे
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने भारत मौसम विज्ञान विभाग की अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 7 अगस्त को जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बा रिश की संभावना को देखते हुए लोगों से बारिश के दौरान कम से कम आवागमन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed