फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Funeral to the dead

गमगीन माहौल में हुई मृतकों को अंत्येष्टि

Fri, 19 Apr 2019 12:26 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 19 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Funeral to the dead
मुनस्यारी में खाई में गिरी जीप। - फोटो : AMAR UJALA
 रई-गडारपापला रोड पर जीप दुर्घटना में काल कवलित हुए पं. जीवन चंद्र जोशी और जयंती देवी की रामेश्वर घाट में गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। हादसे में घायल छह लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार शाम जिला मुख्यालय से गडारपापला जा रही एक जीप पतलदेव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सिलौनी के पं. जीवन चंद्र जोशी (60) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तिलतड़ निवासी जयंती देवी (55) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सिलौनी, वड्डा, मड़ गांवों से भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सिलौनी के सुभाष जोशी ने बताया कि पं. जीवन चंद्र को बृहस्पतिवार को गडारपापला में यजमान के यहां कथा करानी थी। इसके चलते वे बुधवार शाम ही जीप में गडारपापला को निकल गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। बाद में गमगीन माहौल में दोनों शवों की रामेश्वर घाट पर अंत्येष्टि की गई। 
विज्ञापन


सेरा के समीप जीप खाई में गिरी दो घायल
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-जौलजीबी मोटर मार्ग में एक मैक्स जीप खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात नौ बजे एक मैक्स जीप (यूके05टीए0892) सेरा के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में प्रकाश कुमार और दुर्गा सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed