फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Funeral of dead youth in Lakhimpur Kheri in a sad atmosphere

Pithoragarh News: लखीमपुर खीरी में मृत युवकों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
Funeral of dead youth in Lakhimpur Kheri in a sad atmosphere
पिथौरागढ़/लोहाघाट। लखीमपुर खीरी में रविवार सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। चंचल सिंह का काली नदी घाट पर जबकि कुंदन सिंह और प्रतीक शर्मा का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पिथौरागढ़ के विण-जाखनी से चंचल सिंह, कुंदन सिंह, प्रतीक शर्मा, नरेंद्र सिंह धामी, अनिकेत बोरा कार (यूके 05 डी 5885) से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में पीपली के डौड़ा गांव निवासी चंचल सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह, क्वीतड़ निवासी कुंदन सिंह सौन (25) वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिंह सौन और बाराकोट जिला चंपावत हाल जाखनी पिथौरागढ़ निवासी प्रतीक शर्मा (24) वर्ष पुत्र भुवन चंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। गाजरी पीपली निवासी नरेंद्र सिंह धामी और विण निवासी अनिकेत बोरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे में मृत तीनों युवकों के शव सोमवार सुबह पिथौरागढ़ लाए गए थे। पीपली के डौड़ा निवासी चंचल सिंह का शव उनके घर डौड़ा ले जाया गया। इसके बाद काली नदी किनारे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं क्वीतड़ निवासी कुंदन सिंह और बाराकोट निवासी प्रतीक शर्मा का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। मृतक प्रतीक के बड़े भाई मंजुल शर्मा और चचेरे भाई प्रकाश शर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी। इस हादसे के बाद तीनों युवकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed