{"_id":"671bd8a9c3df245f55071eb6","slug":"frustrated-with-not-holding-elections-students-demonstrated-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-119502-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चुनाव नहीं कराने से बौखलाए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चुनाव नहीं कराने से बौखलाए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 25 Oct 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने से नाराज विद्यार्थियों ने एलएमएस कैंपस के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक हर हाल में छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए थे। इसकी सरकार को जानकारी थी। इसके बाद भी चुनाव नहीं कराए गए। ऐसा कर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार को हर हाल में छात्रसंघ चुनाव कराने होंगे।
छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पिथौरागढ़ कैंपस में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी के अनुसार 30 सितंबर तक हर हाल में छात्रसंघ चुनाव कराने जरूरी थे। सरकार ने चुनाव नहीं कराए। 25 सितंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसी बीच चुनाव न होने का आदेश जारी किया गया।
ऐसे में चुनाव की तैयारी में जुटे छात्र नेताओं और अपने विद्यालय की सरकार चुनने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों में निराशा है। उन्होंने कहा कि सरकार सबकुछ जानते हुए भी अनजान बनी रही। चुनाव न कराकर विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि देश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाता है। छात्रसंघ चुनाव न होना सरासर लोकतंत्र की हत्या है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो हर विद्यार्थी सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में आदि सौन, अभय चंद, आदित्य कुमार, नितिन उप्रेती, गौरव पंत, ललित बसेड़ा, नितिन सागर, राज मेहता सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। संवाद