फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frontier district will develop a greater say

सीमांत जिले को विकास में मिलेगी ज्यादा तवज्जो

Tue, 18 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Tue, 18 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Frontier district will develop a greater say
चौकोड़ी में पत्रकारों से बात करते कुमाऊं आयुक्त पांडियन - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं आयुक्त डी सैंथिल पांडियन ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में विकास कार्यों को अधिक तवज्जो दी जाएगी। यहां यातायात, बिजली और स्वास्थ्य संबंधी मामलों के लिए वह अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे।

विज्ञापन


पांडियन मुनस्यारी जाते समय मंगलवार अपरान्ह चौकोड़ी के पर्यटक आवासगृह में कुछ देर के लिए रुके थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पूर्व में पिथौरागढ़ डीएम के पद पर रह चुके हैं। वह यहां की भौगोलिक स्थितियों को बखूबी समझते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए प्रशासनिक अमला बेहतर कार्य करेगा।
विज्ञापन


बेड़ीनाग के भूमि विवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी शासन स्तर पर इसके समाधान के लिए एक कमेटी बनी है। इस विवाद के कुछ मामले अदालत में भी विचाराधीन है। मामले का विस्तार से अध्ययन करने के बाद ही समाधान निकाला जा सकेगा। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान, एसडीएम वैभव गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार इंद्रसिंह बोरा, राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र बोरा, पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक रमेश जोशी आदि मौजूद थे। आयुक्त बुधवार सुबह मुनस्यारी से मिलम ग्लेशियर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed