फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four people killed in Nepal's battered jeep accident

नेपाल के बैतड़ी हुई जीप दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four people killed in Nepal's battered jeep accident
बैतड़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में अंतिम संस्कार में जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में जीप में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। गांव के लोग शव की अंत्येष्टि के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात पंचेश्वर गांव पालिका वार्ड नंबर छह के वार्ड सदस्य गोविंद सिंह भंडारी की बिजली कड़कने से मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीण बोलेरो वाहन से शव लेकर महाकाली नदी के किनारे जा रहे थे। तभी संकरे मोड़ में जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पांच सौ मीटर नीचे गिर गई। प्रहरी निरीक्षक दर्शन खड़का ने बताया दुर्घटना में मारे गए तीन लोग दुमतेर सिंह, हिम्मत भंडारी और दीपक भंडारी की शिनाख्त हो गई है। एक अन्य व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीप में 10 लोग सवार थे। घायल छह लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक साथ चार लोगों के मरने से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed