फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four people, including pregnant woman, came positive in Pithoragarh District Women's Hospital

पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला समेत चार लोग आए पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four people, including pregnant woman, came positive in Pithoragarh District Women's Hospital
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूनसान पड़ा अस्कोट बाजार। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला समेत चार अन्य लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में शनिवार और रविवार को ओपीडी बंद कर दी है। जिले में आरटीपीसीआर से सात कोविड पॉजिटिव भी आए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोविड रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला सहित और चार अन्य लोग पॉजिटिव आए हैं। अस्पताल में कोविड रोगी मिलने के बाद यहां पर अस्पताल प्रबंधन ने रविवार तक ओपीडी बंद कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल कर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इधर, आरटीपीसीआर से सात कोविड रोगी मिले हैं। सभी कोविड रोगियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जिले में अब 172 कोविड एक्टिव रोगियों का उपचार किया जा रहा है। अब तक जिले में कोविड के 474 रोगी मिल चुके हैं। इनमें से 295 कोविड रोगी ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं।
विज्ञापन

धारचूला में बंद का रहा व्यापक असर
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत में कोरोनो पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के बाद जौलजीवी, बलुवाकोट, कालिका में तीसरे दिन भी बंद का व्यापक असर रहा। शुक्रवार को धारचूला बाजार में भी सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी और व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में नगर की मल्ली बाजार, घटधार, तहसील रोड, गांधी चौक और नेपाल सड़क की सभी दुकानों में पर्यावरण मित्रों ने सफाई अभियान और दुकानों को सैनिटाइज करने का कार्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कनालीछीना और अस्कोट में बाजार बंद रहा
कनालीछीना/अस्कोट। कनालीछीना और अस्कोट में भी बंद का व्यापक असर दिखा। दोनों स्थानों पर सभी दुकानें बंद रहीं। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। अस्कोट व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल और कनालीछीना व्यापार मंडल अध्यक्ष जनक सिरोला ने व्यापारियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed