फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four cows die of an unknown illness in Balatari

Pithoragarh News: बलतड़ी में अज्ञात बीमारी से चार गायों की मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four cows die of an unknown illness in Balatari
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कस्बे के बलतड़ी क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से गायों की मौत से पशुपालकों में दहशत फैल गई है। पिछले एक महीने में चार गायों की जान जा चुकी है। कल्याण चंद ने बताया कि उनकी दुधारू गाय अचानक बीमार होकर मर गई। इसके बाद त्रिलोक सिंह भंडारी, अरुण चंद की गायों और रमेश चंद के बछड़े की भी इसी तरह मौत हुई है। लालू चंद की गाय में भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं। इन मौतों से पशुपालकों को भारी नुकसान हो रहा है। पशुपालन विभाग का मानना है कि रासायनिक घास इन घटनाओं का कारण हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण अधिक उत्पादन के लिए रसायनों का प्रयोग करते हैं या बाहर से खरीदी गई सूखी घास में भी रसायन हो सकते हैं।
विज्ञापन

--------
गायों की मौत का कारण कैमिकल युक्त हरी घास का सेवन हो सकता है। जल्द ही बलतड़ी गांव में शिविर लगाकर कारणों का पता लगाकर उचित इलाज किया जाएगा। -डॉ. कुनिका तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सालय, झूलाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article