फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four climbers stranded in helicopter base camp brought to Pithoragarh

हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाए गए बेस कैंप में फंसे चार पर्वतारोही

Sun, 02 Jun 2019 11:54 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 02 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four climbers stranded in helicopter base camp brought to Pithoragarh
जिला अस्पताल में जांच के बाद पर्वतारोहियों को गेस्ट हाउस ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
 नंदा देवी ईस्ट चोटी अभियान के दौरान बेस कैंप में फंसे चार विदेशी पर्वतारोहियों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाया गया। जिला अस्पताल में परीक्षण के दौरान चारों स्वस्थ पाए गए। इस मिशन में लापता हुए आठ अन्य पर्वतारोहियों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। ढूंढखोज के लिए दोबारा गए हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण लौटना पड़ा। मौसम साफ होने पर सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से पर्वतारोहियों का 13 सदस्यीय दल नंदा देवी ईस्ट चोटी फतह करने के लिए निकला था। यूएसए का एक पर्वतारोही मैथ्यू जैम्स पॉवेल स्वास्थ्य खराब होने के कारण मार्ग से लौट आया था। बताया जा रहा है कि बेस कैंप पहुंचने के बाद पर्वतारोहियों ने चार और आठ सदस्यीय दो दल बनाकर चढ़ाई शुरू की। दोनों दलों को 25 मई को बेस कैंप लौटना था। चार सदस्यीय दल निर्धारित तिथि को बेस कैंप में लौट आया। लेकिन दूसरे दल के आठ सदस्यों के निर्धारित तिथि के चार दिन बाद भी बेस कैंप नहीं लौटने पर पहले दल के सदस्यों ने सेटेलाइट फोन से 31 मई को इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन को इसकी सूचना दी। आठ सदस्यीय दल के जो सदस्य लापता हैं उनमेें ब्रिटेन निवासी लीडर मार्टिन मोरिन, ब्रिटेन के ही पर्वतारोही जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय शामिल है। 
विज्ञापन

पर्वतारोहियों का नेतृत्व कर रहीं दिल्ली की हिमालयन रन एंड ट्रैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सचिव कर्नल विजय सिंह की ओर से पर्वतारोहियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद आठों की ढूंढखोज शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन मौसम खराब होने के कारण लापता और सूचना देने वाले पर्वतारोहियों की ढूंढखोज नहीं की जा सकी। रविवार को जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के संयुक्त निर्देशन में फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को सर्च अभियान के दौरान सूचना देने वाले चार पर्वतारोही बेस कैंप में फंसे मिले। हेलीकॉप्टर से चारों पर्वतारोहियों फिलिप मार्क थॉमस, लेन बेड, जेचरी जोसेफ क्वीन और महिला पर्वतारोही कैथरीन जेन आर्मस्ट्रांग को पिथौरागढ़ में सेना के हेलीपैड पर लाया गया। यहां से सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉ.एसएस कुंवर ने आईसीयू में चारों पर्वतारोहियों की जांच की जहां सभी स्वस्थ पाए गए। इसके बाद चारों पर्वतारोहियों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के गेस्ट हाउस में ले जाया गया।

 इधर लापता हुए आठों सदस्यों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर से सर्च अभियान रोकना पड़ा। जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लापता आठ सदस्यों की ढूंढखोज के लिए अभियान जारी रहेगा। मौसम में सुधार होते ही सोमवार को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोगडियार में भी एसडीआरएफ की एक टीम जरूरी सुविधाओं के साथ मौजूद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed