{"_id":"63499a8dc3cbd86e9f1f3250","slug":"foundation-stone-laid-twice-but-work-has-not-started-yet-pithoragarh-news-hld478981670","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार शिलान्यास, पर काम अब तक शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार शिलान्यास, पर काम अब तक शुरू नहीं
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में इसी स्थान पर प्रस्तावित है मेडिकल कॉलेज।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का दो बार शिलान्यास हो चुका है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। निर्माण कार्य के लिए दो बार निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की गई थी लेकिन दोनों बार निविदाएं निरस्त हो गई हैं।
वर्ष 2017 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत और कुछ वर्ष पहले प्रधानमंत्री ने हल्द्वानी से वर्चुअली पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। बावजूद इसके अब तक मेडिकल कॉलेज का काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि कुछ समय पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 455 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। पहली किश्त के तौर पर सरकार ने 76 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। साथ ही प्राचार्य की नियुक्ति भी कर दी है। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने सरकार से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
अब तीसरी बार चल रही है निविदा प्रक्रिया
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए एक ही फर्म द्वारा निविदा डालने की वजह से निविदा प्रक्रिया दो बार निरस्त हो चुकी है। इस कारण अब तीसरी बार निविदा लगाई है। संवाद
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदा चल रही है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अरविंद बरनौलिया, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।