फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar Yatra: Former Union Minister of State for External Affairs Meenakshi Lekhi injured after fa

कैलाश मानसरोवर यात्रा: घोड़े से गिरकर घायल हुईं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, आई गंभीर चोट

Sat, 19 Jul 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Jul 2025 10:51 PM IST
सार

शनिवार को दूसरे दल के यात्री तिब्बत के दारचिन में पहुंचे थे और मीनाक्षी लेखी घोड़े पर सवार थीं। इसी बीच वह घोड़े से गिर गईं।

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra: Former Union Minister of State for External Affairs Meenakshi Lekhi injured after fa
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : ANI

विस्तार

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिरकर घायल हो गईं। उनकी कमर में गंभीर चोट आई है। उन्हें रेस्क्यू कर वापस भारत लाया जाएगा। धारचूला के नाभिढांग से उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाने की योजना है इसकी तैयारी पिथौरागढ़ प्रशासन ने पूरी कर ली है। ऐसे में साफ है कि अब वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी नहीं कर सकेंगी।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में शामिल थी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार यात्री तिब्बत के दारचिन में पहुंचे थे और मीनाक्षी लेखी घोड़े पर सवार थीं। इसी बीच वह घोड़े से गिर गईं। जमीन पर गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें यात्रा मार्ग पर संचालित अस्पताल ले जाया गया जहां उनका एक्स-रे हुआ इसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने की पुष्टि हुई। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वापस भारत लाने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रेस्क्यू कर वापस लाया जा रहा है। रविवार यानि आज रेस्क्यू टीम उन्हें वाहन से लेकर लिपुलेख पहुंचेगी। यहां से उन्हें टीम को पैदल सफर कर स्टेचर या अन्य संसाधनों के जरिए नाभीढांग तक पहुंचाना होगा। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर देहरादून पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


यह भी देखें: Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर भारत लौटा पहला दल 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पर टिकी निगाहें
सीमांत जिले में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी बारिश ने आफत फैलाई है। शनिवार को पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को नाभीढांग तक लाया जाएगा। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने की तैयारी है। ऐसे में अब सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं। यदि मौसम खराब हुआ तो हेलीकॉप्टर का उड़ान भरकर नाभीढांग तक पहुंचाना मुश्किल होगा। मौसम ठीक रहा तो हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री को देहरादून पहुंचाने में प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं होगी।

यात्रा पूरी नहीं कर पाएंगी मीनाक्षी लेखी
बीते दिनों पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए उत्साह के साथ पिथौरागढ़ पहुंची थी। उन्होंने कहा था कि कैलाश मानसरोवर यात्रा दल में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। तिब्बत में शिव धाम पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटना में घायल हो गईं। सूत्रों के मुताबिक उनके लिए अब आगे की यात्रा कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में वह इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी नहीं कर पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed