फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former Prime Minister of Nepal to India staking rights

नेपाल के पूर्व पीएम ने भारत की जमीन पर जताया अधिकार

Sun, 28 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने एक बार फिर कालापानी विवाद को हवा देने की कोशिश की है। पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिला मुख्यालय में रविवार को कर्मचारियों, जिला परिषद के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए माधव कुमार नेपाल ने कहा कि महाकाली नदी का उद्गम कालापानी नहीं है। वह महाकाली की सहायक नदी कुटी यांग्ती को मुख्य महाकाली मानते हैं। कुटी यांग्ती का उद्गम लिमफ्या धूरा से होता है। वह कहते हैं गुंजी तक दोनों देशों की सीमा का निर्धारण करने के लिए कुटी यांग्ती नदी को ही आधार माना जाना चाहिए।

विज्ञापन


लिमफ्या धूरा की दूरी कालापानी से 36 किलोमीटर है। नेपाल के कम्युनिस्ट गुंजी, नाभीढांग और कुटी तक के इलाके पर अपना हक जताते हैं। श्री माधव कुमार ने कहा कि 1994 में जब उनकी सरकार थी तब तत्कालीन मंत्री प्रेम सिंह धामी ने कहा था कि मूल महाकाली कुटी यांग्ती है और इसे ही दोनों देशों की सीमा का निर्धारण करने वाली नदी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2013 की आपदा के समय महाकाली के कटाव के कारण भारत का कुछ हिस्सा नेपाल की तरफ और नेपाल का कुछ हिस्सा भारत की ओर चला गया है। अब सीमा का निर्धारण नए सिरे से किया जाना चाहिए। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों को आधार माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक आत्मनिर्भर देश होने के बावजूद परिपक्व विदेश नीति का परिचय नहीं देता। नाकाबंदी के समय भारत की यही अपरिपक्वता सामने आई थी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने भारत की नीतियों की आलोचना की। कहा कि नेपाल एक छोटा देश है और भारत इसके हितों की अनदेखी कर रहा है। महाकाली में बनने वाली हर परियोजना पर नेपाल आधा हिस्सा जरूर लेगा। चाहे वह पंचेश्वर बांध परियोजना हो या फिर अन्य परियोजना। पूर्व प्रधानमंत्री पश्चिमी नेपाल के सीमांत पर्वतीय इलाके के दौरे पर हैं। आज वह गोखले होते हुए डडेलधुरा को रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र पांडे, पार्टी के स्थानीय संयोजक रामदत्त जोशी और गणेश ठगुन्ना भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed