{"_id":"6a78b87c1ae5cdc3660b92bd","slug":"former-mlas-wife-appeals-for-removal-of-wasp-nest-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145395-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व विधायक की पत्नी ने लगाई ततैया का छत्ता हटाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व विधायक की पत्नी ने लगाई ततैया का छत्ता हटाने की गुहार
Sun, 09 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । पूर्व विधायक दिवंगत हीरा सिंह बोरा की पत्नी भागीरथी बोरा (82) निवासी कुमौड़ ने वन विभाग से उनके आवास परिसर स्थित एक पेड़ से ततैया का छत्ता हटाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि ततैया आसपास के कई लोगों को काट चुके हैं।
उन्होंने बताया कि घर पर वह और उनकी बहू रहती हैं। ततैयों से हमेशा खतरा बना रहता है। सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों समेत आसपास में दुकान चलाने वाले कई लोगों को ततैया काट चुके हैं। बताया कि उन्होंने वन विभाग से इसकी शिकायत की। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने छत्ता हटाने के लिए 20 फीट का डंडा, मिट्टी का तेल, कपड़ा आदि की मांग की। कहा कि वह बुजुर्ग हैं तुरंत इसकी व्यवस्था नहीं कर सकीं। इसके बाद टीम फिर कभी झांकने नहीं आई। ततैयों के झुंड से सभी को खतरा बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र छत्ता हटाए जाने की मांग की है।