फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former military dragged a sick neighbor, both died

मानसिक बीमार पूर्व फौजी ने बीमार पड़ौसी को घसीटा दोनों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Former military dragged a sick neighbor, both died
जीत नाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट के सुगाल गांव में मानसिक रूप से बीमार पूर्व सैन्य कर्मी ने बीमार पड़ोसी के घर में घुसकर उसे घसीटकर बाहर निकाल दिया। लोगों के शोर मचाने पर अपने घर की ओर भागते समय सीढ़ियों से गिरकर उसकी मौत हो गई जबकि बीमार पड़ोसी ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। राजस्व पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिए हैं।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के मुताबिक भेरंगपट्टी के सुगाल गांव निवासी मदन नाथ (45) पुत्र बची नाथ सेना में था। कुछ समय पूर्व उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी।
बृहस्पतिवार रात मदन नाथ अपना सिर चारपाई से पटक रहा था। माता-पिता के मना करने पर कुछ देर शांत रहा। एकाएक वह अपने पड़ोसी जीत नाथ (68) पुत्र लच्छी नाथ के घर की ओर दौड़ा और दरवाजा खोलने को कहने लगा। जब जीत नाथ ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोल दिया और घर के भीतर बैठे जीत नाथ को घसीटते हुए बाहर आंगन में ले आया। इसी बीच, शोर सुनकर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे तो जीत नाथ को आंगन में छोड़कर मदन नाथ अपने घर की ओर भागने लगा।
विज्ञापन

सीढ़ी चढ़ने के दौरान वह गिर पड़ा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कुछ लोग आंगन में पड़े जीत नाथ को घर के भीतर ले गए और उसे पानी पिलाया लेकिन कुछ ही देर में जीत नाथ ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घरों में पसर गया मातम
गंगोलीहाट के सुगाल गांव में पूर्व फौजी और उसके पड़ोसी की मौत के बाद दोनों घरों में मातम पसर गया। पूर्व फौजी मदन नाथ की दिमागी हालत काफी समय से खराब थी। कभी कभार वह अजीबोगरीब हरकतें करता था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम जो घटना हुई उससे मदन नाथ के साथ ही उसके पड़ोसी जीत नाथ को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। जीत नाथ लंबे समय से बीमार था और बेहद कमजोर था। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। दोनों परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं।

किसी भी पक्ष ने नहीं कराई रिपोर्ट दर्ज
मामले की सूचना पाकर राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत, भूपाल बिष्ट, संजय सिंह, निर्मल पंत ने मौके पर पहुंचे। दोनों का पंचनामा भरने के बाद शवों पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा। पूर्व फौजी मदन नाथ का एक बेटा सेना में है। बेटी दसवीं में पढ़ती है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

मदन नाथ (फाइल फोटो)

मदन नाथ (फाइल फोटो)- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed