फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former Chief Minister Koshyari, decorated with Padma Bhushan, was given a civic reception.

Pithoragarh News: पद्म भूषण से अलंकृत पूर्व सीएम कोश्यारी का किया नागरिक अभिनंदन

Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Koshyari, decorated with Padma Bhushan, was given a civic reception.
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सभागार में रविवार को आयोजित एक समारोह में पद्म भूषण से अलंकृत पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पर्वत पीयूष पत्रिका के स्वर्ण जयंती विशेषांक का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन सदैव सामाजिक उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का सम्मान है। उन्होंने पर्वत पीयूष पत्रिका की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पत्रिका क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक पंत ने की। इस मौके पर प्रो. जीत सिंह ज्याला, स्वामी विरेन्द्रानंद महाराज, हरीश जोशी, नंदन सिंह कोश्यारी, गणेश पाठक, रणजीत ज्याला, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, राजेंद्र रावत, दीपिका बोहरा, जगत सिंह खाती, बीरेंद्र सिंह बोहरा, कृपाल वल्दिया आदि मौजूद रहे। संचालन कोमल मेहता और ललित शौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed