फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forests are burning in Pithoragarh and Pati

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और पाटी में आग से धधक रहे हैं जंगल

Thu, 18 May 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Forests are burning in Pithoragarh and Pati
पिथौरागढ़/थल। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हर ओर जंगल आग से धधक रहे हैं। इससे वन संपदा को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग आग बुझाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन

चंडाक और सुकौली के ऊपरी क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। थल के हजेती वन रेंज में कालीगाड़, चौकी, पड़ियात, कालीनाग, आमथल, हीपा के जंगलों में आग लगी है। इससे वन पंचायत लेजम के कमद के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। मल्ली गोल के जंगल में भी आग लगी हुई है। इधर, हजेती रेंज में चौकी के डाक बंगले के पास वाले जंगल भी आग से धधक रहे हैं। इसके अलावा डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना सहित कई अन्य हिस्से भी जंगल की आग से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जंगलों की आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि जंगल में आग लगने पर वह तुरंत वन विभाग को सूचना दें। -जीवन मोहन दगाड़े, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी क्षेत्र में आग लगने से एक हेक्टेयर जंगल प्रभावित
पाटी (चंपावत)। बारिश के बाद धूप आने से पाटी में न केवल तपिश बढ़ी बल्कि यहां के जंगल भी धधक उठे हैं। बुधवार रात बस्वाड़ी, मूलाकोट, पटनगांव आदि क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में आ गए। इससे आसापास धुंध छा गई। अलबत्ता, भारी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसमें करीब एक हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। धुएं से अस्थमा से पीड़ित लोगों को परेशानी भी हुई। डीएफओ आरसी कांडपाल का कहना है कि देवीधुरा सहित सभी संवेदनशील वन क्षेत्रों में जंगल की हिफाजत के लिए गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed