फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest of Panchayat Haat, donated to Kotagari Devi

वन पंचायत हाट का जंगल कोटगाड़ी देवी को चढ़ाया

Thu, 23 Nov 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Thu, 23 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Forest of Panchayat Haat, donated to Kotagari Devi
हाट वन पंचायत को कोटगाड़ी मंदिर को अर्पित करने जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

वन पंचायत हाट के जंगल को भी कोटगाड़ी देवी को अर्पित कर दिया गया है। जंगल की रक्षा अब देवी करेंगी। गांव के लोग बृहस्पतिवार को ढोल-नगाड़ों एवं ध्वजाओं को लेकर कोटगाड़ी देवी के मंदिर पहुंचे और जंगल को देवी को अर्पित कर दिया। लोगों का विश्वास है कि अब जंगल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। जिले में इससे पहले भी कई जंगल सुरक्षा के लिए देवी-देवताओं को अर्पित किए गए। ऐसे जंगलों में अवैध कटान पूरी तरह रुक गया।

विज्ञापन


वन पंचायत के सरपंच शंकर लाल चौधरी ने बताया कि वन पंचायत हाट के जंगल में कुछ लोगों द्वारा पेड़ों को काटकर तस्करी की जा रही है। वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से बाजार का कूड़ा और भवन निर्माण की मिट्टी डाली जा रही है। पेड़ों के अवैध कटान और जंगल में गंगोलीहाट बाजार का कूड़ा डालने से वहां की वनस्पतियों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने जंगल को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए विधि-विधान से कोटगाड़ी मंदिर को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कोटगाड़ी माता से जंगल की रक्षा करने की प्रार्थना की है। इस मौके पर गौरव साह, सागर साह, गिरीश साह, कमला नेगी, अप्पू साह, भगवती पंत, माया नेगी, माधवी नेगी आदि ने कोटगाड़ी माता से जंगल की रक्षा करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed