फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Thal

आग से धधक रहे हैं पिथौरागढ़ के जंगल वन विभाग मौन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Thal
मूनाकोट के जंगलों में लगी आग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मूनाकोट/थल। फायर सीजन में सीमांत जिले के जंगल धधक रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग ने आग बुझाने के उपाय नहीं किए हैं।
विज्ञापन

इससे प्राकृतिक वन संपदा और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद भी जंगलों की आग बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
मूनाकोट के टाकुला, पीपलतड़ा, लमीजर और तड़ीगांव से लगे जंगलों में शुक्रवार दोपहर से आग लगी है। शाम तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें घास, पेड़, पौधे पूरी तरह जल गए।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद ने बताया कि गांव के सुरेश चंद, दुरा देवी, कमला देवी, मीना देवी, लक्ष्मण प्रसाद, जितेंद्र आर्या, लक्ष्मी देवी, शांति देवी ने शुक्रवार रात तक पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इधर सल्मोड़ा थाने के ऊपर दो दिनों से जंगल धधक रहे हैं। इधर धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, कनालीछीना आदि स्थानों पर भी जंगल जल रहे हैं।
मुनस्यारी रेंज के थल से सात किमी दूर कुमालगुनी वन क्षेत्र के चीड़ के जंगल, डीडीहाट वन क्षेत्र के पमतोड़ी और खाबरचूला के जंगलों में पूरी रातभर आग धधकती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अनमोल वन संपदा नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना वनकर्मियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद आग बुझाने कोई नहीं आया।
55 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं आग की
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। जिले में 55 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने 1460 किमी लंबी फायर लाइन का निर्माण किया है। कुल 77 क्रू स्टेशन और पांच वॉच टावर बनाए गए हैं। इसके बाद भी जंगलों में आग की घटनाएं कंट्रोल नहीं हो पा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed