फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire In Askot

पांच साल की मेहनत जंगल की आग से पांच घंटे में खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire In Askot
अस्कोट में मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर प्रांगण में सुलगती आग।(संवाद) - फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट/पिथौरागढ़। जंगल की आग से अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर प्रांगण में लगाए पौधे जल गए हैं। पांच साल लोगों ने मेहनत कर पौधों की देखरेख की लेकिन पांच घंटे में पांच साल की मेहनत बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष तेज बहादुर पाल ने शनिवार रात दस बजे बाद मंदिर से घर लौटे। सुबह पांच बजे मंदिर क्षेत्र में धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आनन-फानन क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर जंगलों में लगी ने मंदिर प्रांगण में पांच साल पूर्व आंवला, बेलपत्र, देवदार, बांज समेत फूलों के लगाए गए 500 पौध जल गए। उन्होंने कहा कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने क्षेत्र में पहुंचकर आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पांच साल की मेहनत घंटों में खत्म हो गई। लोगों ने बड़ी मेहनत से निराई-गुड़ाई कर पौधों की देखरेख की थी। असामाजिक तत्वों की करतूत से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।
समिति के पंडित नारायण दत्त पंत, कल्याण चंद, तनुज पाल, गोविंद पाल, डमर सिंह लुंठी ने वन विभाग से जंगल क्षेत्रों में चौकसी करने की मांग की है।
टीआरसी के पास के जंगल में लगी आग
पिथौरागढ़। टीआरसी के पास रविवार को चीड़ के जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना हुई।
फायर कर्मियों ने पानी की बौछारें डालकर पिरूल और पेड़ों में सुलग रही आग पर काबू पाया। आग बुझाने वालों में आन सिंह परिहार, पुष्कर सिंह, छत्तर सिंह, भूपाल राम, विनोद सिंह मेहरा, सुजीत काला शामिल रहे।

इस दौरान हरेला सोसायटी के सदस्यों ने भी चीड़ के जंगल में फैली आग बुझाने में मदद की। समिति के सदस्यों ने पुनेड़ी वन पंचायत में पिरूल और खरपतवार हटाकर फायर लाइन साफ की। इस दौरान सदस्यों ने चीड़ के पिरूल के उपयोग पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed