फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest. department. monitoring. forests. Munsiyari. drones.

Pithoragarh News: मुनस्यारी में ड्रोन से वनों पर नजर रख रहा वन विभाग

Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Forest. department. monitoring. forests. Munsiyari. drones.
पिथौरागढ़। मुनस्यारी वन प्रभाग में आग लगाने वाले अराजक तत्वों और शिकारियों पर नजर रखने के लिए विभाग ड्रोन की सहायता ले रहा है। वनों में संदिग्ध गतिविधियां करते यदि कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के कई संरक्षित प्रजाति के जीव जंतु भोजन की तलाश में निचली घाटियों की ओर आ जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, भरल, भालू, मोनाल पक्षी सहित अन्य पशु पक्षी शामिल हैं। इन निरीह पशुओं का शिकार करने के लिए अराजक तत्व हिमालय की तलहटी में आग लगा देते हैं। हर साल पंचाचूली की तलहटी में आग लगने की घटनाएं होती हैं। शिकारी और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग सतर्कता बरत रहा है। इस बार विभाग शिकारियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की सहायता ले रहा है। एक बार बैटरी चार्ज करने पर ड्रोन से 10 किलोमीटर की रेंज तक नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

कोट
मुनस्यारी वन विभाग की सबसे बड़ी रेंज है। इसका क्षेत्रफल लगभग 2.80 लाख हेक्टेयर है। विशाल भू भाग की सीमित संसाधनों के साथ चौकसी करना काफी कठिन है। अत्याधुनिक ड्रोन कई किमी दूर तक जाकर वनों की देखरेख करने में सक्षम है। यह उच्च गुणवत्ता के फोटो और वीडियो शूट करने में सक्षम है। - विजय कुमार भट्ट, वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed