फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For the second time, a woman from the Vanraji caste will lead a population of 1200

Pithoragarh News: दूसरी बार 1200 की आबादी का नेतृत्व करेगी वनराजि वर्ग की महिला

Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
For the second time, a woman from the Vanraji caste will lead a population of 1200
संजू पंत
विज्ञापन


डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट विकासखंड के खेतार कन्याल में वनराजि वर्ग की महिला को गांव के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। यह दूसरी बार है जब वनराजि महिला 1200 की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधान बनकर इनके विकास की रूपरेखा गढ़ेगी।
अधिसूचना जारी होने के बाद पंचायत चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले दावेदारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। डीडीहाट विकास खंड के खेतार कन्याल ग्राम सभा में ग्राम प्रधान की सीट को इस बार वनराजि महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यह दूसरा मौका होगा जब वनराजि वर्ग की महिला गांव का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले वर्ष 2008 में हुए पंचायत चुनाव में भी इस सीट पर वनराजि महिला ग्राम प्रधान चुनी गई थी।
विज्ञापन

फिर से यहां की प्रधान सीट को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था। इस ग्राम सभा में वनराजियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। मदनपुरी और कूटा चौरानी में वनराजियों के 53 परिवार रहते हैं। वनराजि भी फिर से अपने बीच की महिला को प्रधान देखने के लिए उत्सुक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed