फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Football Match in Pithoragarh

Pithoragarh News: बिण ने जीता फुटबाल प्रतियोगिता का मुकाबला

Fri, 21 Jul 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Pithoragarh
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में गोल के संघर्ष करते बिण और जीआईसी के ​खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में प्रथम चेयरमैन स्व. खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में बिण की टीम ने जीआईसी को हराकर मुकाबला जीता। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट की गई।
विज्ञापन

देव सिंह मैदान में शुक्रवार को आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में बिण की टीम ने 7-3 से जीआईसी की टीम को हराया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह माहरा और विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सौन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैच में चंद्र सिंह धामी, पंकज बिष्ट, अरविंद निर्णायक रहे। मनोज पुनेड़ा ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस दौरान शंकर खाती, तरुण महर, प्रकाश भंडारी, मनोज पुनेठा, भुवन जोशी, कैलाश सार्की, नरेंद्र खत्री आदि रहे।
विज्ञापन


भाषण में दीक्षा पाठक प्रथम स्थान पर

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय में नशे के नुकसान विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. मधुकेश गुप्ता के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में दीक्षा पाठक पहले, रोजी रावल दूसरे, रोजी मेहरा तीसरे स्थान पर रही। जया भट्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य ने नशे से पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान डॉ. हेमा मेहरा, डॉ. वीरू राजभर, डॉ. ओंकार चतुर्वेदी, डॉ. ममता नेगी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed