फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Football final today

फुटबाल का फाइनल आज

Fri, 07 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Football final today
सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ते अल्मोड़ा और हल्द्वानी के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

राज्य यूथ बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और देहरादून ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्थानीय स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरिदत्त थापा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रही। दोनों ही टीमों को गोल करने के कई अवसर मिले, मगर सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए जूझते रहे। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर छूटा। मैच में टाइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। टाइब्रेकर में अल्मोड़ा की टीम ने 4-3 गोल से हल्द्वानी पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच हुआ। दोनों ही टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रही। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में देहरादून की टीम ने पिथौरागढ़ पर 1-0 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


फाइनल शनिवार को अल्मोड़ा और देहरादून के बीच खेला जाएगा। मैच के निर्णायक महेंद्र फर्स्वाण, तनबीर अहमद, किरन महर, यतीश ओझा, कवींद्र मेहता, हीरा नेगी थे। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि फाइनल आठ अक्तूबर को तीन बजे से खेला जाएगा, इसमें मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर होंगे। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कृष्णा सिंह महर, जितेंद्र सिंह माहरा, हयात चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न
पिथौरागढ़। बंगापानी में फास्ट गोईंग एकेडमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। बालिका वर्ग में कोमल लोहिया, अंकिता भंडारी, नीलम मेहता और बालक वर्ग में देवेंद्र सिंह, अनिल, अमन गड़कोटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। वन निगम अध्यक्ष हरीश धामी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के आयोजक फास्ट गोईंग एकेडमी के मैनेजर प्रदीप सेक्रियाल ने बंगापानी के व्यापार संघ अध्यक्ष हुकुम सिंह थापा के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, देवलथल, धारचूला, सेरा, मुनस्यारी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed