{"_id":"6a89ddfd258041079f08ac3a","slug":"food-safety-department-cracks-down-on-markets-ahead-of-festivals-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-143395-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: त्योहारों से पहले बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: त्योहारों से पहले बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती
Sat, 22 Aug 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया है। इस दौरान पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विभाग ने जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एफएसएसएआई लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और रसोई की साफ-सफाई जांची। कच्चे माल की गुणवत्ता भी परखी गई। संदेह होने पर पनीर और पैक्ड दूध के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने कारोबारियों को गुणवत्ता, पक्के बिल और स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी।