फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Folk Festival of the colorful closing

लोक महोत्सव का रंगारंग समापन

Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Folk Festival of the colorful closing
दशाईथल महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

चार दिनी दशाईथल महोत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सोमवार की रात हो गया। मुख्य अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। धामी ने महोत्सव समिति को सरकार से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


लोक गायक पप्पू कार्की ने दैंणा हो जाए कोटगाड़ी की भगवती मैय्या, डीडीहाट की कमला छोरी, लाली हो लाली आदि गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जीआईसी दशाईथल, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव का संचालन कैप्टन दिवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष आदित्य महरा ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत मेहरा, पूर्व दर्जा मंत्री खजान गड्डू, प्रधानाचार्य किशोर पंत, थानाध्यक्ष अजय साह, महोत्सव समिति के दिवाकर रावल, पूरन मेहरा आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed