फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fluttering fire in Bugatti of Panchachuli

पंचाचूली के बुग्यालों में फिर लगाई आग

Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fluttering fire in Bugatti of Panchachuli
पंचाचूली की तलहटी में लगाई गई आग से फैला धुंआ - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पंचाचूली की तलहटी पर स्थित बुग्यालों में शुक्रवार को फिर से आग लगा दी गई है। पूरा इलाका धुंध से भर गया है। आशंका जताई जा रही है शिकारियों ने एक बार फिर से बुग्यालों में आग लगाई होगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के बाद जानवर घाटियों की ओर आने लगते हैं। शिकारी इसी की तलाश में रहते हैं। 12 दिसंबर को बुग्यालों में गिरी बर्फ के पिघलते ही फिर से आग लगा दी गई है।

विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र में थार, कस्तूरा मृग, भालू, मोनाल पक्षी आदि बहुतायत में मिलते हैं। शिकारी पहले निचले इलाकों में आग लगाकर जानवरों को घेरते हैं और फिर जानवरों को निशाना बनाते हैं। यह क्रम पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है। बताया गया कि इन शिकारियों में स्थानीय गिरोह के लोग भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन


वन रेंजर पूरन सिंह रौतेला ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की एक और विशेष टीम बनाकर बुग्यालों की तरफ भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शिकारियों को दबोचने के लिए पूरी रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में आग लगी है, वहां पर कोई आबादी नहीं रहती। ऐसे में संदेह शिकारियों पर ही जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed