{"_id":"671d2dffe3b4eb02ba013751","slug":"five-health-workers-doctor-trapped-electricity-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119564-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी बिजली चोरी में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी बिजली चोरी में फंसे
Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीएचसी में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को अच्छा-खासा वेतन मिलने के बाद भी बिजली चोरी करने की जरूरत पड़ी। यहां एक चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी बिजली चोरी में फंसे हैं। यूपीसीएल ने उनके कनेक्शन काटे हैं। अब ऊर्जा निगम उनसे 54 हजार रुपये जुर्माना वसूलेगा।
यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र आर्या ने कहा कि इन दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चल रहा है। सीएचसी मुनस्यारी में भी बिजली चोरी की सूचना मिली थी। टीम यहां पहुंची तो स्वास्थ्य कर्मी बिजली चोरी में पकड़े गए।
उन्होंने बताया कि एक चिकित्सक के अलावा पांच स्वास्थ्य कर्मी अपने आवास को रोशन करने के लिए चोरी की बिजली का उपयोग करते मिले। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों के कनेक्शन काट दिए हैं। उन पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है जिसकी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं बिजली चोरी करने वाले कर्मियों को कनेक्शन कटने पर अंधेरे में रात बितानी पड़ी। चेकिंग अभियान में अवर अभियंता बहादुर सिंह गनरिया, देवा, कैलाश धर्मशक्तू शामिल रहे।
मदकोट में 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
मुनस्यारी। यूपीसीएल कर्मियों ने मदकोट क्षेत्र में भी अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र आर्या ने बताया कि स्थानीय निवासी एक व्यक्ति को भी बिजली चोरी करते पकड़ा। उसका कनेक्शन काटकर उस पर 35,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।