{"_id":"5a315c744f1c1b7a548c2d4f","slug":"five-five-cars-will-stand-on-vadda-and-chandak-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वड्डा और चंडाक स्टैंड पर पांच-पांच गाड़ियां खड़ी रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वड्डा और चंडाक स्टैंड पर पांच-पांच गाड़ियां खड़ी रहेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वाहन संचालकों के साथ बैठक करते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी यूनियन एवं पुलिस प्रशासन के बीच बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि वड्डा और चंडाक स्टैंड पर हर समय पांच-पांच गाड़ियां खड़ी रहेंगी। मड़ सिलौली से आने वाले वाहन पहले की तरह जिला अस्पताल के पास स्टैंड पर खड़े होंगे। रसैपाटा से आने वाले वाहनों को खड़ा करने का स्थान पहले की तरह बैंक रोड चंद पार्किंग में रहेगा। टैक्सी यूनियन ने नगर में लागू की गई वन-वे यातायात व्यवस्था में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी ने कहा कि वन-वे व्यवस्था से यातायात में सुधार आया है। अब जाम की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले से जो स्टैंड तय किए गए हैं, उनको पहले की तरह चलने दिया जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बैठक में इन सभी मुद्दों पर सहमति बनी। सीओ ने कहा कि वन-वे व्यवस्था को स्थायी तौर पर चालू रखने के लिए आम आदमी का सहयोग बेहद जरूरी है। बैठक में कोतवाल ध्यान सिंह, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह समेत कई टैक्सी मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन