फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five doctors freed from CHC Didihat during Kovid's era

कोविड के दौर में सीएचसी डीडीहाट से पांच डाक्टरों को किया कार्यमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five doctors freed from CHC Didihat during Kovid's era
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एक लाख से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डीडीहाट के पांच डाक्टरों को स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ अन्य अस्पतालों के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। इससे डीडीहाट में शेष दो एमबीबीएस और दो बीडीएमएस डाक्टरों पर मरीजों के उपचार के साथ ही कोविड से निपटने की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन

सीमांत के एकमात्र एफआरयू (फर्स्ट रिफरल सेंटर) सीएचसी में आठ एमबीबीएस डाक्टरों सहित सर्जन, निश्चेतक के पदों की स्वीकृति है। परंतु लंबे समय तक डीडीहाट में दो से तीन डाक्टरों की ही नियुक्ति हुई। कोविड की पहली लहर के बाद सीएचसी को छह एमबीबीएस डॉक्टरों को तैनाती मिली। जिसमें दो महिला चिकित्सकों की भी तैनाती वर्षों बाद हुई थी। अब कोविड की दूसरी लहर से जहां क्षेत्र के गांव-गांव में कोरोना पांव पसार रहा हैं, वहीं स्वास्थ विभाग ने सीएचसी में तैनात पांच डाक्टरों की नियुक्ति पौड़ी और चंपावत जिलों में करके उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया है। उन पांच डाक्टरों के बदले एक भी प्रतिस्थानीय डॉक्टर को यहां नहीं भेजा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डीडीहाट प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का गृह क्षेत्र है। डीडीहाट में वर्तमान में 22 कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेशन, आठ टीआरसी कोविड सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं। सीएमओ एचसी पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ही इन सभी डॉक्टरों को कार्यमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed