फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire in Shop

कोठेरा में दुकान में लगी आग फ्रिज, स्कूटी सहित दुकान में रखा सामान जलकर खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire in Shop
गंगोलीहाट में कोठेरा में आग से दुकान के अंदर रखा सामान खाक हो गया है। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में एक किराने की दुकान पर आग लग गई। आग से दुकान में रखे सामान के साथ-साथ स्कूटी, फ्रिज और अन्य सामान जल गया है।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
कोठेरो गांव में धर्मेंद्र राम पुत्र संतोष राम के दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं आता देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट पुलिस की टीम थानाध्यक्ष विशन लाल के नेतृत्व में उपकरणों के साथ पहुंची। मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी का कहना है कि आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकान के अंदर रखी स्कूटी, फ्रिज सहित अन्य सामान जल गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर एसआई दिनेश चंद्र, कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र सुयाल, राजेंद्र चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed