फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire in Munsyari

मुनस्यारी में अग्निकांड

Sat, 02 Jan 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Jan 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में शुक्रवार रात भीषण अग्निकांड में सात फड़ जलकर राख हो गए। इन फड़ों में टेलरिंग, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से देर रात आग पर काबू पा लिया गया। मुनस्यारी में फायर ब्रिगेड की यूनिट नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दस बजे अस्पताल रोड में स्थित फड़ों में अचानक आग लग गई थी। आग से प्रहलाद राम, गणेश राम, रमेश राम, बलवंत राम और मंजू देवी की दुकानें राख हो गई। इनमें कुल सात छोटी-छोटी दुकानें चलती थी। आग से टेलरिंग का सामान, कपड़े, मशीन, सौंदर्य प्रसाधन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।  उपनिरीक्षक किशन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए पास से गुजर रही पेयजल लाइन तोड़ी गई। राजस्व कर्मी रमेश राम ने सबसे पहले घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। पुलिस ने बताया कि आग किसी शार्ट सर्किट या अगेठी की आग के वजह से नहीं लगी वरन इस घटना के पीछे नगर में घूमने वाले एक मानसिक रोगी का हाथ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक यह मानसिक रोगी इसी इलाके में घूम रहा था। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल समेत राजस्व पुलिस की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रभावितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed