फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Finance Minister Pant's daughter became JAG in Army

वित्त मंत्री पंत की बेटी सेना में जेएजी बनीं

Sat, 09 Sep 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Sep 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Pant's daughter became JAG in Army
पासिंग आउट परेड के समय बेटी के साथ कैबिनेट प्रकाश पंत तथा परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री और पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत की बेटी नमिता पंत शनिवार को भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) बन गई हैं। चेन्नई में आफीसर्स ट्रेनिंग अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड के समय परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। भारतीय सेना में नमिता के जेएजी बनने पर यहां खुशी का माहौल है। प्रकाश पंत का परिवार पिथौरागढ़ नगर के खड़कोट मोहल्ले में रहता है।

विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में शामिल होने तथा इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए खुद वित्त मंत्री प्रकाश पंत, उनकी पत्नी चंद्रा पंत, पिता मोहन चंद्र पंत, बड़े भाई कैलाश चंद्र पंत, छोटे भाई भूपेश पंत, बहू गीता पंत चेन्नई गए हुए हैं। नमिता ने प्रारंभिक शिक्षा देहरादून से प्राप्त की। बाद में उन्होंने 2012 में एमआईटी नोएडा से एलएलबी और 2016 में देहरादून से एलएलएम की उपाधि ली। नमिता का चयन पिछले वर्ष ही जेएजी में हुआ था और वह एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए चेन्नई गई थी।
विज्ञापन


नमिता के सेना में जेएजी बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, गिरीश जोशी, वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, सुभाष जोशी आदि ने खुशी जताई है। चेन्नई से फोन पर वित्त मंत्री पंत ने बताया कि आज का दिन उनके लिए गौरवशाली है। क्योंकि बेटी ने सेना में अहम मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि को उन्होंने ईश्वर की कृपा और मित्रों की सद्भावना का प्रतिफल बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed