फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Finance Minister, MLA Chufal plays drum

वित्त मंत्री, विधायक चुफाल ने बजाया ढोल

Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister, MLA Chufal plays drum
पिथौरागढ़ में विधायक विशन सिंह चुफाल के आवास पर होली गायन में मस्त वित्त मंत्री ढपली बजाते हुए। - फोटो : पिथौरागढ़
 अपने पहाड़ में हर कोई होली के रंग में रंगा है। मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के साथ ही तमाम भाजपा नेता होली में मस्त रहे।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के पिथौरागढ़ स्थित आवास में होली की धूम मची रही। वित्त मंत्री पंत और विधायक चुफाल गले में ढोल डालकर घंटों होल्यारों के साथ नाचे। पंत और चुफाल ने होली को मिलन का त्योहार बताते हुए कहा कि इस त्योहार को सब लोग खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं, यही इस त्योहार की विशेषता है। बुधवार को वित्त मंत्री के आवास पर होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन



महामूर्खाधिराज प्रतियोगिता हुई
पिथौरागढ़। होली पर कवियों ने कवि सम्मेलन का आयोजन कर रचनाओं से रंग-अबीर की बौछार की। इस मौके पर होली-ठिठोली के तहत महामूर्खाधिराज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवियों ने साहित्यकार सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह को महामूर्खाधिराज की पदवी से नवाजा। कवियत्री लक्ष्मी आर्या ने कहा अबकी होली में सोनिया हो रही उदास, कब खेलें, कैसे खेलें, होली किसके साथ की प्रस्तुति दी।


ललित शौर्य ने कहा गधों की याद में मूर्खों का सम्मान, गधा सदा से ही रहा है मूर्खों की पहचान से वाहवाही लूटी। चंदन पानू, प्रकाश जोशी शूल, मथुरा दत्त चौसाली, भावना कोरंगा, गोपाल दत्त सती बेधड़क ने कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. परमानंद चौबे ने की। डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने आशीष वचन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed