फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Film to be made on the life of tree friend Kunwar Damodar Rathore

वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर राठौर के जीवन पर बनेगी हिंदी फिल्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Film to be made on the life of tree friend Kunwar Damodar Rathore
बालीवुड कलाकार संजय मिश्रा ने वृक्ष ​मित्र दामोदर राठौर के घर पहुंच कर परिजनों से उनके जीवन की जा - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सिनेमा कलाकार संजय मिश्रा इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित स्व. कुंवर दामोदर राठौर के घर शांति कुंज पहुंचे। उन्होंने कहा शीघ्र ही वृक्ष मित्र के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जाएगी। इसके लिए वो फिल्म जगत के बड़े लेखक और निर्माता निर्देशक से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मशहूर सिनेमा कलाकार परिवार के साथ शांति कुंज पहुंचे। इस दौरान वृक्ष मित्र की बेटी अनीता ने पिता कुंवर राठौर की जीवनी की जानकारी दी। इससे संजय मिश्रा काफी प्रभावित थे।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि वृक्ष मित्र ने चिरकटिया में तीन करोड़ पौधे लगाए थे अब वहां बहुत बड़ा जंगल बन चुका है। उनके पिता ने पांच करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया और 7 जून 2016 को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता के कार्य को आगे बढ़ा रही हैं और पांच करोड़ पौधे रोपने के उनके लक्ष्य को पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय मिश्रा ने कहा कि पान सिंह तोमर, जीतन राम मांझी की तर्ज पर वृक्ष मित्र के जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी। इसके लिए वृक्ष मित्र की बेटी ने उनका आभार जताया। इस मौके पर संजय मिश्रा की पत्नी किरन मिश्रा, बेटियां पल और लम्हा, सिनेमा कलाकार जीतू शास्त्री, पूजा पांडे, मीनू पंत मौजूद रहीं।

2000 में मिला था वृक्ष मित्र पुरस्कार
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले कुंवर दामोदर राठौर को 2000 में केंद्र सरकार ने इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। आज उनकी बेटी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed