वसूली के डर से खड़े हुए वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भी होली के समय लोगों को आंतरिक मार्गों पर आवागमन में कठिनाई होगी। हुड़दंग, तोड़फोड़ और अवैध वसूली की डर से कई मार्गों पर प्राइवेट वाहन स्वामियों ने मंगलवार ही से अपने वाहन खड़े कर दिए हैं, जिन इलाकों पर रोडवेज बसें चलती हैं उनमें कोई असर नहीं पड़ा है। धारचूला, जौलजीबी मार्ग पर वाहनों का आवागमन सोमवार से ही प्रभावित होने लगा था। अस्कोट से आगे धारचूला तक कई स्थानों पर यात्रियों से वसूली करने वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इस बार प्रशासन ने अवैध वसूली पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला तो लिया था, लेकिन हर स्थान पर पुलिस को तैनात कर पाना संभव नहीं है।
कुछ निजी वाहन चालक और स्वामी गाड़ियां खड़ी कर होली मनाने के लिए घरों को निकल गए हैं। इस कारण 24 मार्च तक वाहनों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पाएगा। इधर, जिले से बाहर जॉब करने वाले और नौकरी वाले होली के लिए एक दो दिन पहले ही पहुंच गए हैं। 25 मार्च से वाहनों में अच्छी खासी भीड़ की संभावना है। जिले के लगभग सभी आंतरिक मार्गों पर प्राइवेट जीपों का ही संचालन होता है। रोडवेज की बसें आंतरिक मार्गों पर संचालित नहीं होती। धारचूला रोड पर वाहनों का संचालन सोमवार से ही कम हो गया था। मार्ग पर गिने-चुने वाहनों के चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। वाहन चालकों ने बताया कि सावधानी के तौर पर वाहनों का संचालन बंद किया गया।
अवैध वसूली करने वालों पर सख्ती होगी
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीओ हिमांशु साह का कहना है कि होली के दिन यदि वाहनों से अवैध वसूली करते कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जौलजीबी से आगे धारचूला तक मोबाइल टीम सक्रिय रहेगी। इस बार ज्यादा इंतजाम किए गए हैं, जिन स्थानों पर वसूली वाले तत्व सक्रिय रहते हैं वहां पर पुलिस की टुकड़ी पहले से तैनात की जाएगी।