फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Favoring patients, three doctors got extension of service

Pithoragarh News: मरीजों पर उपकार, तीन चिकित्सकों को मिला सेवा विस्तार

Sat, 21 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Favoring patients, three doctors got extension of service
पिथौरागढ़। भले ही सेवा विस्तार के जरिये सही आखिरकार जिला अस्पताल को बाल रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट मिले हैं। सेवा विस्तार के जरिये एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (बेहोश करने वाला डॉक्टर) सहित तीन विशेषज्ञों की तैनाती हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से बच्चों को इलाज के लिए और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। निश्चेतक चिकित्सक की तैनाती होने से ऑपरेशन करना आसान होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिले के मरीजों और गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के लिए बेड़ीनाग, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, डीडीहाट और धारचूला सीएचसी में जाकर अल्ट्रासाउंड करना बेहद मुश्किल है। सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ भी तैनात नहीं है। लंबे समय से लोग जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग रहे थे, जिस पर अब सुनवाई हुई है। अब यहां बच्चों को बेहतर इलाज मिलेगा तो मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों पर निर्भर नहीं रहना होगा।
विज्ञापन

इनको मिला सेवा विस्तार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस नबियाल,
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नर सिंह गुंज्याल
निश्चेतक डॉ. अवध बिहारी पाराशर
कोट
तीन चिकित्सकों ने सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार के लिए आवेदन किया था। सभी को सेवा विस्तार देते हुए जिला अस्पताल में तैनाती दी गई है, इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। जल्द ही सभी विशेषज्ञ तैनाती लेंगे। डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed