फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand : father dies in nepal, son performs cremation in india

Lockdown in Uttarakhand : पिता की मौत नेपाल में, बेटा भारत में कर रहा क्रियाकर्म

Tue, 21 Apr 2020 09:30 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संजू पंत, अमर उजाला, डीडीहाट(पिथौरागढ़)
संजू पंत, अमर उजाला, डीडीहाट(पिथौरागढ़) Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand : father dies in nepal, son performs cremation in india
क्रिया कर्म में बैठे डम्बर को सात्वना देते नेपाली नागरिक। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के लोगों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लोग अपने परिजनों के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नेपाल निवासी डम्बर सिंह भारत में बैठकर अपने पिता का क्रियाकर्म कर रहा है।

विज्ञापन


नेपाल के बैतड़ी जिले के बास गांव का रहने वाला डम्बर सिंह धामी तीन माह पूर्व डीडीहाट में मजदूरी करने आया था। लॉकडाउन के चलते भारत में फंसे डम्बर को 13 अप्रैल की सुबह फोन पर उसके पिता जनक धामी (70) की मृत्यु का समाचार मिला।

विज्ञापन

आनन फानन में डम्बर अपने तीन साथियों के साथ पैदल ही नेपाल जाने को निकल पड़ा। पंरतु लॉकडाउन के चलते डम्बर व उनके साथियों को जौलजीबी से आगे नहीं जाने दिया। नेपाल जाने के लिए डम्बर ने दो दिन काली नदी के किनारे ही गुजार दिए।

नेपाल जाने की कोई संभावना न देखते हुए डम्बर व उसके साथी वापस भागीचौरा के जंगल में दो दिन रहे। इस बीच डम्बर ने जंगल में ही क्रियाकर्म की रस्म अदायगी की।

रोटी बैंक उठाएगा सारा खर्चा

पांचवें दिन डम्बर व उसके साथी डीडीहाट के सानदेव में पहुंचे और अब डम्बर सानदेव के वन विभाग की नर्सरी के एक कमरे में क्रियाकर्म कर रहा है।

लॉकडाउन के कारण सानदेव में क्रियाकर्म के सामान की उपलब्धता न होने की जानकारी मिलते ही यूथ सोसाइटी रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत कुछ नेपाली साथियों के साथ सानदेव पहुंचे। डम्बर को क्रियाकर्म का सामान उपलब्ध कराया। 23 अप्रैल को डम्बर के पिता की पीपलपानी का सारा खर्चा रोटी बैंक उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed