फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmer of Pithoragarh

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने मनाया किसान अधिकार दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer of Pithoragarh
पिथौरागढ़ गांधी चौक में किसान अधिकार दिवस मनाते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिल मुख्यालय में कांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी कानून लाई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को अखंड भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश कापड़ी और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर बांग्लादेश अलग करने का कार्य किया। जिससे विश्वभर में हमारे देश का नाम रोशन हुआ। बल्लभ भाई पटेल ने छिन्न-भिन्न भारत को एक करके अखंड भारत बनाने का कार्य किया। सेवा दल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट और हिमांशु ओझा ने कहा कि उन वीरों को याद करते हुए किसान अधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर वाल्मीकि जयंती पर संत वाल्मीकि को भी याद किया गया। इस मौके पर शुभम बिष्ट, करन सिंह, ऋषभ कल्पासी, भूरे मियां जावेद खान, खीमराज जोशी, शिवम पंत, लक्ष्मण प्रसाद, त्रिलोक बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, कैलाश जोशी, विनय वर्मा, ललित कुमार, विजय सौन, गोपाल सती, बॉबी कन्याल, नवीन ऐरी, साहिल पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed