फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farar Kaidi Arested

जिला अस्पताल से फरार कैदी को पुलिस ने किया जगदंबा कालोनी से गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farar Kaidi Arested
गौरव उप्रेती (कैदी) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल से कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि, पुलिस ने करीब साढ़े 12 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बंदी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बंदी वायुसेना में तैनात था और वहां से भी भगोड़ा घोषित था। उसके खिलाफ गंगोलीहाट थाने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी गौरव उप्रेती को 22 अक्तूबर को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे गौरव अस्पताल में बने बाथरूम की खिड़की तोड़कर वहां से करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस ने कई जगह दबिश दी और शनिवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे उसे जगदंबा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ जानबूझकर कोरोना फैलाकर लोगों की जान पर जोखिम डालने के आरोप में धारा 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड सहिता 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 10 अक्तूबर को लाली गांव निवासी विचाराधीन कैदी गौरव उप्रेती अपने पड़ोसी उमेश चंद्र उप्रेती पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। उमेश ने गौरव के खिलाफ गंगोलीहाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गंगोलीहाट के एसओ प्रकाश पांडे ने बताया कि आरोपी को 10 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे जिला कारागार भेजा गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में तीन पुलिसकर्मी तैनात थे विचाराधीन कैदी की सुरक्षा के लिए
पिथौरागढ़। विचाराधीन कैदी में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। कैदी यहां से फरार न हो जाए, इसके लिए तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कैदी के अस्पताल से फरार होने के बाद उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर पुलिस के पहरे के बाद भी कैदी कैसे फरार हो गया, यह एक अहम सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed