फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Faculty of Law and five professional courses will be started in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में कैंपस के संचालन के बाद विधि संकाय और पॉच व्यवसायिक पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Faculty of Law and five professional courses will be started in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलना बड़ी उपलब्धि है। पिथौरागढ़ में 90 के दशक में कैंपस बनाने की मांग उठी थी जो आज साकार हुई है। उन्होंने कहा कि कैंपस के शुरू होने के बाद यहां पर विधि संकाय और पांच अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर कैंपस घोषणा को अपनी उपलब्धि बताकर जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साहसिक निर्णय लिया है, लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा विरोधी दलों को यह उपलब्धि रास नहीं आ रही है। कहा कि दोनों ही लोग भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस के संचालन के बाद विधि संकाय समेत पांच अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा। वर्तमान में 6259 प्रवेश हैं। कैंपस बनने के बाद यहां पर 20 प्रतिशत सीटों को बढ़ाया जाएगा। महाविद्यालय में शिक्षणेतर कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कैंपस को हाइटेक और सुसज्जित तरीके से विकसित किया जाएगा। कहा इसके लिए प्रतिनिधि मंडल उच्चशिक्षा मंत्री से बात करेगा। उन्होंने कहा भाजपा जिलाध्यक्ष होने के नाते इन कार्यों को पूरा करने के लिए में वचनबद्ध हूं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह लुंठी, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, शुभम चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed