{"_id":"5f1489b98ebc3e63c03df0dc","slug":"experienced-personnel-should-be-exempt-from-transfer-pithoragarh-news-hld390306628","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव के आधार पर कर्मियों को स्थानांतरण से मुक्त रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभव के आधार पर कर्मियों को स्थानांतरण से मुक्त रखने की मांग
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सचिव शिक्षा की ओर से भेजे गए प्रस्ता?
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सचिव शिक्षा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने में सीईओ को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि नये प्रस्ताव में अनुभव के मद्देनजर कर्मियों को अनिवार्य स्थानांतरण से मुक्त रखने की अनुमति देने की मांग की है। कर्मियों को महानिदेशालय से लेकर हाईस्कूल तक मिनिस्टीरियल कर्मियों का एक ही कैडर है। स्थानांतरण के आधार पर पदोन्नति की जानी है। एक ही अधिनियम में दो तरह की व्यवस्थाएं प्रचलित होना न्यायसंगत नहीं है। इसका मिनिस्टीरियल कर्मी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा ये प्रस्ताव अपने चहेते एक वर्ष से सुगम में जमे कर्मियों को बचाने के लिए विभाग ने भेजा है। इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति कुमार पांडेय का कहना है कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने उत्तराखंड अपने प्रस्ताव को रद्द नहीं करेंगे तो किसी भी वाद विवाद के प्रति उत्तरदायी होंगे। जिलाध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा कि शासन ने सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग का निर्णय लिया है। जो स्वागत योग्य कदम है लेकिन एक ही विभाग में पदस्थापना में अलग नियमों के आधार पर पद स्थापना करना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने वर्तमान में गतिमान वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पदस्थापना अनिवार्य रूप से काउंसलिंग से करने की मांग की है। इस मौके पर संजय पंत, राजेंद्र राणा, मनोज कुमार, हरीश भट्ट, बलवान सिंह, अनिल चंद, दया शर्मा, किरन खाती, प्रेमा पोखरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।