{"_id":"5eedb2fb8ebc3e42d6430c4b","slug":"expansion-of-the-executive-of-the-trade-union-newly-appointed-officials-swear-in189","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट व्यापार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट व्यापार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
nफोटो- झूलाघाट में व्यापार संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला प्रभारी।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट, (पिथौरागढ़)। उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करते हुए झूलाघाट के व्यापार को बढ़ाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम लोक निर्माण विश्राम गृह में व्यापार संघ के जिला प्रभारी विपिन पांडे ने नगर अध्यक्ष जगदीश जोशी की संस्तुति पर हरिबल्लभ भट्ट महासचिव, लवदेव भट्ट उपसचिव, गणेश भट्ट उपाध्यक्ष और दीपक इजरवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। पहली बार कार्यकारिणी में संगठन मंत्री के पद पर दिनेश गड़कोटी को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में खीमानंद भट्ट, रमेश चंद्र कलखुड़िया, जगदीश ओली और सलाहकार समिति में कृष्णानंद कलखुड़िया, भैरव पंगरिया को शामिल किय गया है।
अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया शीघ्र जिलाधिकारी से मिलकर सीमा पुल को कुछ समय खोलने के लिए कहा जाएगा। सीमा पुल बंद होने से यहां का व्यापार तीन महीने से ठप पड़ा हैं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, किसन सिंह थापा, नवीन नरियाल, ईश्वरी दत्त डिक्टिया, शुभाष पंगरिया, कासी सिंह कुंवर, लोकेंद्र बहादुर कुंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन